मानसिक, विमंदित एवं पुनर्वास की कामना को लेकर दी आहुति

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): अपना परिवार सेवा सदन मानसिक, विमंदित एवं पुनर्वास गृह में निवास करने वाले दिव्यांगजन के उत्तम स्वास्थ्य, उनके शीघ्र स्वस्थ होने, सुख-शांति और समृद्धि के उद्देश्य से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गुरुवार को हवन आयोजित किया गया। इस दौरान वेद मंत्रों से समूचा परिसर गूंज उठा। दिव्यांग बच्चो ने व उपस्थित सभी लोगों ने आहुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सभी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मानसिक रूप से विशेष बच्चो एवं दिव्यांगजनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही संस्था निरंतर सेवा कार्य कर रही है। संस्थान के अध्यक्ष बिश्नोई द्वारा बच्चों को सियोल परिवार की ओर से विशेष प्रसाद एवं फलाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित प्रहलाद राम तावणिया, संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई एवं संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार, व्यवस्थापिका ममता चौधरी, प्रिंसिपल राधेश्याम, गुलाब सिंह, नथुराम, नितेश शर्मा, विपिन शाक्य, पिंकी, करिश्मा, मोतीराम, धन्नाराम, जेठाराम, रामेश्वर मेघवाल, लक्ष्मण, लक्ष्मी, जेठी देवी, संगीता बिश्नोई, छगनलाल, सुमन कुमारी, नर्सिंग कार्मिक उपस्थित रहे। समाजसेवियों व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!