मातृ गौ सेवा समिति और संस्कार एनजीओ ने की खाटू भक्तों पर पुष्पवर्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मातृ गौ सेवा समिति और संस्कार एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में फागुन मेले में श्री श्याम के दरबार जा रहे श्याम भक्तों के लिए पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। समिति द्वारा बड़ी चौपड़ पर श्याम भक्तों द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्राओं में जा रहे श्याम भक्तों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। समिति अध्यक्ष डॉ.दिनेश सैनी ने बताया कि खाटू श्याम जी के पांच दिवसीय मेले में जयपुर से हजारों की संख्या में भक्तजन पैदल बाबा के दरबार पर अर्जी लगाने जाते हैं, सभी भक्तों के लिए समिति की तरफ से पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। बड़ी चौपड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार सैनी के साथ उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, रतन लाल सैनी, रमेश चंद्र, अजय, देवेंद्र सैनी, जितेंद्र सैनी, दीपक कुमार, धीरज, प्रत्यांश, मानसिंह गहलोत एवं महिला विंग से अध्यक्ष अनिता सैनी एवं उपाध्यक्ष प्रियंका सैनी सहित अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ.सैनी ने सभी श्याम भक्तों को बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हो एवं सभी सकुशल बाबा की यात्रा पूर्ण करे, ऐसी मनोकामना बाबा से की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!