बालकां रो भविष्य जागे-बाल विवाह त्यागे' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ‘बालकां रो भविष्य जागे-बाल विवाह त्यागे’ जन जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। बाल अधिकारिता विभाग के अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई ने बताया कि अभियान के दौरान टीम द्वारा प्रार्थना सभा में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक गंभीर और संवेदनशील समस्या है, जो बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव डालती है। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाध्यापक मीना भटनागर ने बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया और बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। 
कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा शपथ पत्र भरवाये गये तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपील की गई की बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करते हुए बाल विवाह होने की सूचना संबंधित विभाग या चाईल्ड हैल्प लाईन 1098 पर तुरंत देने की अपील की है। 
कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग की रिया सैन, सुमन मेहरा, मोहित मेहरा, चाइल्ड हैल्प लाइन 1098 की सरिता राठौड़, लक्ष्मीनारायण स्वामी तथा विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!