पीबीएम अस्पताल से प्राप्त अज्ञात शिशु को भव्य स्वागत के साथ शिशु गृह में दिया प्रवेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): बाल अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय शिशु गृह में गुरुवार को पीबीएम अस्पताल से प्राप्त अज्ञात शिशु बालक को भव्य स्वागत के साथ प्रवेश दिया गया। यह अज्ञात शिशु बालक (रजिस्ट्रेशन संख्या 2159) 15 फरवरी से पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन था। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा शिशु को पूर्णतः स्वस्थ घोषित किए जाने के पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार गुरुवार को उसे राजकीय बालिका गृह के अधीन संचालित राजकीय शिशु गृह में प्रवेश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती माण्डवी राजवी ने शिशु को तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर उसका स्वागत किया तथा हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में शिशु गृह में प्रवेश दिलाया। इस अवसर पर राजकीय बालिका गृह अधीक्षक श्रीमती सुशीला देवी, छात्रावास अधीक्षक द्वितीय श्रीमती चंदा वाल्मीकि, मैनेजर/कोऑर्डिनेटर श्रीमती चेतना पारीक, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मोनिका चौधरी, एएनएम श्रीमती अर्चना देगावा, सहायक कर्मचारी श्रीमती साहिना बानो एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीमती आशा खत्री उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!