श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर: खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीडूँगरगढ़ डॉ.राजीव सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सावंतसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया व विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.आयुष जानू ने अच्छा कार्य कर रहे समस्त अधीनस्थ नर्सिंगकर्मी व अन्य कार्मिकों को संतोषजनक प्रगति व सुधार लाने के लिए प्रशंसा-पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया व डॉ.जानू व अन्य समस्त कार्मिकों ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव सोनी का भी स्मृति चिह्न भेंटकर अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि डॉ.राजीव सोनी समय समय पर स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हैं, जिससे चिकित्सा सेवा में सुधार हो रहा है।
डॉ.राजीव सोनी ने किया सांवतसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
By -
February 03, 2026
0
Tags: