चिड़ावा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा चिड़ावा में गुरूवार को होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सुलताना एवं कुसूम बहन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में शिव बाबा को केंद्र प्रभारी स्नेहा दीदी द्वारा भोग लगाया गया, इसके पश्चात मुरली क्लास रखी गई। मुरली क्लास के पश्चात स्नेह दीदी द्वारा होली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिसमें आध्यात्मिक, ज्ञान, आत्म शुद्धि और सकारात्मक चिंतन पर विस्तार से भाई बहनों को मार्गदर्शन दिया गया। होली के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पारंपरिक रंगों के स्थान पर फूलों से होली खेली गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई बहनों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र सैनी, महेंद्र यादव, हवा सिंह, मोतीलाल, सूरजभान, लीलाधर मास्टर, बसंत लाल, हीरालाल सैनी, विनित मोदी, संजय गोयल, रामविलास मोदी, पूजा गोयल, वंदना, किरण, रेणू, महिमा, कविता, सरोज सुलतानिया, सरोज यादव, राजबाला जांगिड़, मनीषा देवी केडिया व उर्मिला बहन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!