प्रथम चरण के आखिरी दिन 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त में आयोजित हुए ग्राम उत्थान शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: ग्राम उत्थान शिविर के प्रथम चरण के आखिरी दिन 6 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया गया। शेरेरा, गजनेर, हंसेरा, चरकडा़, कुचौर आथुणी, धर्मास वृत मुख्यालय पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में 77 में से 39 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक शेष 38 वृत्त पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल ने बताया कि रविवार को 6 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में 9 हजार 941 प्रतिभागियों ने भाग लिया। किसानों को मौके पर ही 68 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गये। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि 1 हजार 444 प्रतिभागी किसानों को उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 1 हजार 867 प्रतिभागी किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों से 9 पोली हाउस के आवेदन तैयार करवाए गए तथा 70 किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्राप्त किए गए। 150 पशुपालकों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5482 प्रतिभागियों को वी बी जीरामजी योजना के बारे में बताया गया। 74 किसानों का फार्म रजिस्ट्री हेतु पंजीकरण किया गया व 23 प्रतिभागियों का पंजीकरण पीएम सूर्य घर योजना के लाभ हेतु किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 1 हजार 531 पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा की गई। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!