मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा 28 फरवरी को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): नोखा तहसील के मूलवास-सीलवा में 28 फरवरी को सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा का आयोजन नरसी विला परिसर में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को होटल सागर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सनातन विचारधारा के प्रखर समर्थक नरसी कुलरिया ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन चेतना को जन-जन तक पहुंचाना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। धर्मसभा के लिए हजारों लोगों की व्यवस्था की जा रही है। नरसी कुलरिया ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है। नरसी विला परिसर को मंदिर शैली में अलंकृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा।
आयोजन के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पुष्प वर्षा, बैंड-बाजों और पारंपरिक स्वागत के साथ अतिथियों का अभिनंदन होगा। देशभर से संत-महात्माओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक स्वरूप लेता नजर आ रहा है। युवा उद्यमी जगदीश कुलरिया और जनक कुलरिया के नेतृत्व में आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ब्रह्मलीन संत दुलाराम कुलरिया की विचारधारा को भंवर, नरसी और पूनम कुलरिया आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

*यह रहेगा राज्यपाल का कार्यक्रम*

कुलरिया ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हैलीपेड पहुंचेंगे। बागडे यहां आयोजित विराट हिंदू धर्म सभा में शिरकत करेंगे। इसके बाद वायुमार्ग से सीलवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!