श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेन्टर का शुभारंभ व प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन 25 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर होने जा रहा है। विशाल रक्तदान शिविर प्रात 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। शिविर स्थल तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ है। शिविर के मुख्य अतिथि भीकम चंद पुगलिया/रामजी अमरचंद पुगलिया, सूर्य प्रकाश गांधी तथा सानिध्य संत श्री सोमनाथ जी महाराज हसोजी धाम लिखमादेसर का रहेगा। शिविर मे आने के लिए निपेन्दर नाथ सिद्ध जोगलिया सुजानगढ़ ने भी निवेदन किया है, सहयोगी संस्था तुलसी सेवा संस्थान है।
तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेन्टर द्वारा श्रीडूंगरगढ़ का प्रथम रक्तदान शिविर 25 फरवरी को
By -
February 24, 2026
0
Tags: