पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम पंचायत खुडिया के ग्राम हरिपुरा में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला द्वारा विधायक कोटे से स्वीकृत नये नलकूप का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, अरविंद बाडेटिया थे। विधायक काला ने अपने उदबोधन में कहा कि क्षेत्र में पानी की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जल्द ही कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी विधानसभा क्षेत्र को मुहैया कराया जाएगा, जिसके लिए हमें आंदोलन करना पड़े तो करेंगे। विधानसभा में इस मुद्दे को मैं मजबूती से उठाऊंगा। क्षेत्र में विकास की किसी प्रकार की भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। गांव में पानी की कमी का समाधान होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विधायक काला का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मूलचंद सैनी, सरदारा राम सैनी, रमेश डूडी, राम सिंह सैनी, अरुण, विजेश मेघवाल, भागीरथ डूडी, बलवीर मेघवाल, सुमित मीणा एवं अनेक गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत खुडियां के ग्राम हरिपुरा में विधायक काला द्वारा स्वीकृत बोरिंग का शुभारंभ
By -
January 12, 2026
0
Tags: