अखिल भारत हिन्दू महासभा के उत्तरप्रदेश के संगठन महामंत्री ने राजस्थान के प्रदेश महामंत्री से की मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री राजकुमार सिंह ने राजस्थान प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया से मुलाकात कर संगठन के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया और बांग्लादेश में हिंदुओं के उपर हो रहे अत्याचार पर भी बात हुई। बैठक में गोवंश को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। गौवंश‌ को राज्य माता का दर्जा देने की सरकार से मांग करने को लेकर एक जनआंदोलन की भी रूपरेखा पर चर्चा हुई। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला से भी फोन पर बात की। मीटिंग में जयपुर जिला अध्यक्ष शंकर लाल जांगिड़, कोटपूतली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा व विमल कुमार शर्मा जयपुर जिले के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। भागीरथ पिलानिया, शंकर लाल जांगिड़ व पवन कुमार शर्मा ने माला पहनाकर राजकुमार सिंह का स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!