माउंट ज़ायन स्कूल, नीमच मध्यप्रदेश में भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमच (श्रीराम इंदौरिया): माउंट ज़ायन स्कूल नीमच में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे सभागार को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती मिनी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को जाता है, जिनके सतत प्रयासों से विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर प्रगति कर रहा है, वहीं सोहिल के सहयोग एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था ने कार्यक्रम को और अधिक व्यवस्थित एवं सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए नृत्य कार्यक्रमों की आकर्षक एवं अनुशासित कोरियोग्राफी ग्लेडिस सैम द्वारा की गई, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं तालमेल के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दी, जिसकी दर्शकों ने भरपूर सराहना की। चेयरपर्सन श्रीमती मिनी के नेतृत्व में माउंट ज़ायन स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा, संस्कार एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान देता है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय क्षेत्र में एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इस अवसर पर मंच पर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं का मेकअप कार्य निधि चौधरी द्वारा किया गया। यह उनका एक सराहनीय प्रयास रहा, क्योंकि सीमित समय में उन्होंने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मेकअप अत्यंत सलीके एवं सुंदरता से किया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!