जिला कलक्टर ने नगर निगम कार्यालय में किया विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु सहायता शिविर का निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: जिला कलक्टर डॉ.आर्तिका शुक्ला ने नगर निगम परिसर में घुमन्तु समुदाय को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर का निरीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को दस्तावेज सौंपे। जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि घुमन्तु समुदाय विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु के सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। साथ ही मौके पर ही मतदाता पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि कार्य पूर्ण कर राहत प्रदान करें। उन्होंने निर्देश दिये कि 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करावे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने आमजन से संवाद कर कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणाकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका जागरूक रहकर ना केवल स्वयं लाभ उठावे, बल्कि अपने आसपास के अन्य व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु जागरूक करें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिविर में 30 घुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों के पहचान पत्र जारी किए गए। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को पंचायत समिति सभागार राजगढ एवं नगर पालिका मालाखेडा में प्रातः10 बजे शिविर आयोजित होगा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!