अलवर: खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गो तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने खेत में चारा चर रही तीन गायों को ले जा रहे एक गो तस्कर को पकड़कर कुटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। अलवर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती आरोपी साहुन ने बताया कि वह पहली बार अली शेर और खन्ना के साथ गया था। बाइक के बहाने उसे बुलाया गया था। तीनों खेत में चर रही तीन गायों को लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। मौका पाकर अली शेर और खन्ना फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने साहुन को पकड़कर कर कुटाई कर दी। साहुन ने आरोप लगाया कि अली शेर और खन्ना पहले से गो तस्करी में लिप्त हैं और गायों को टपूकड़ा के पास के ही एक गांव में ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से साहुन को छुड़ाकर इलाज के लिए अलवर ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
टपूकड़ा थाना क्षेत्र में गो तस्करी का प्रयास, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर की कुटाई
By -
January 14, 2026
0
Tags: