कोलायत क्षेत्र में कृषि उपज मंडी बज्जू से जुड़ी सड़क निर्माण की मांग,विधायक अंशुमान ने सीएम को लिखा पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी समिति बज्जू से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है।
विधायक भाटी ने पत्र में उल्लेख किया कि कोलायत क्षेत्र के दूर-दराज गांवों के किसान और काश्तकार लंबे समय से पक्की सड़क के अभाव में गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कृषि उपज के परिवहन के दौरान उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है, वहीं बारिश और खराब रास्तों के कारण आवागमन भी बाधित होता है।
उन्होंने एमडीआर-365 (गड़ियाला फांटा से सेवड़ा) मुख्य सड़क से दाता किशन सिंह की ढाणी की ओर लगभग 1.750 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को स्वीकृति देने का प्रस्ताव रखा है। यह मार्ग देवड़ी की ढाणी ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित है और कोलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विधायक भाटी ने कहा कि सड़क निर्माण से किसानों, ग्रामीणों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा कृषि उपज मंडी बज्जू तक सुरक्षित और सुगम परिवहन सुनिश्चित हो सकेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने राज्य सरकार से जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित डामरीकृत सड़क निर्माण को प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक भाटी ने विश्वास जताया कि सरकार इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!