उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय में शहीदो को किया याद, महात्मा गांधी के चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि दी गई, इसके बाद रामधुन गाई गई, 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर देश के लिए सर्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदो को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान सहित उपखंड कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका में 10:30 बजे पालिका परिषद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और रघुपति राघव राजा राम भजन गाया गया, 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मानमल शर्मा, सेजाद खान खोखर, वरिष्ठ प्रारूप कार महेश चंद्र शर्मा, कनिष्ठ लेखाकार जितेंद्र भोजक, कृष्णा सांवरिया, कनिष्ठ सहायक धनराज पांडिया, सुनील कुमार, अजहरुद्दीन जगदीश नाथ आदि कार्मिकों ने भी श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!