खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा लगातार दूसरे दिन लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर ग्रामीणों को कई सौगातें दीं।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और शहरों व गांवों में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन, सड़क, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया।
उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, विद्यालयों में टीन शेड, पाइपलाइन, ट्यूबवेल, उप स्वास्थ्य केंद्र मरम्मत कार्य सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही पशु चिकित्सालय और आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का शिलान्यास भी किया।
खाद्य मंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है और ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!