आबूसर हस्तशिल्प मेले का भव्य उद्घाटन: कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने किया शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं जिले के आबूसर में आयोजित हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने किया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार ने बताया कि हस्तशिल्प मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पियों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि यह मेला 11 जनवरी तक आमजन के लिए खुला रहेगा। मेले में हस्तनिर्मित वस्तुएं, पारंपरिक आभूषण, घरेलू सजावटी सामग्री, हथकरघा एवं ग्रामीण शिल्प से जुड़े उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले के माध्यम से स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ कारीगरों की आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।
उद्घाटन समारोह का संचालन उम्मेद सिंह महला ने किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। समारोह में 250 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!