बीकानेर (नारायण उपाध्याय )। पुलिस थाना बीछवाल की टीम ने गश्त के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जैसलमेर बाईपास टोल प्लाजा के पास कानासर रोही क्षेत्र में पुलिस ने अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र भवानी सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी अकडियावाला थाना जामसर, जिला बीकानेर को एक देशी पिस्टल मय मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा,पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में की गई। बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने संदिग्ध को रोका और तलाशी के दौरान अवैध हथियार बरामद किए। इस संबंध में अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं अन्य आपराधिक कनेक्शन को लेकर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में बीछवाल दिगपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक धर्मचंद, कांस्टेबल सुरेश कुमार,पवन कुमार,रामभजन आदि शामिल रहे।
3/related/default