मातृशक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पार्टी ने किए ऐतिहासिक कार्य: मदन राठौड़

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारी मातृशक्ति किसी से कम नहीं है, महिलाएं शक्तिमान होती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं की शक्ति को पहचानते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले पंचायत और निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण दिया और बाद में सांसद एवं विधायक चुनावों में भी महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया। इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी लगातार बढ़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति भाजपा को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राखी राठौड़ को महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने में उनके सेवा कार्य, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखा गया है। वे एक समझदार, संजीदा और योग्य व्यक्तित्व की धनी हैं। उन्होंने कठिन समय में पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती को प्रभावी ढंग से मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रस्तुत किया है। मदन राठौड़ ने कहा कि मातृशक्ति की प्रतिभाओं को सामने लाने की आवश्यकता है। महिलाओं के ज्ञान और कौशल का लाभ समाज एवं राष्ट्र को मिलेगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने महिलाओं से निकाय और पंचायत चुनावों में आगे आकर नेतृत्व करने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने राखी राठौड़ और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए महिला मोर्चा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद राखी राठौड़ ने कहा कि महिलाओं को आज आरक्षण मिला है, अब समय है कि संगठन मजबूत महिला नेताओं को तैयार करे, जो केवल चुनाव ही न लड़ें बल्कि अग्रिम पंक्ति में रहकर समाज की आवाज भी बनें। महिला मोर्चा का उद्देश्य महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन मिला है। सरकार ने देशभर में करीब 19 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ की ट्रेनिंग दी है और 12 लाख महिलाएं आज लखपति बन चुकी हैं, जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। राखी राठौड़ ने बताया कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए “महिला से महिला संवाद” अभियान शुरू किया गया है, जिसमें महिला मोर्चा की पूरी टीम जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा का हर कार्यक्रम एक अवसर के साथ-साथ एक चुनौती भी है और पदों के लिए उन्हीं कार्यकर्ताओं का चयन होगा, जो वास्तव में योग्य और समर्पित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत “हर बूथ महिला मज़बूत” अभियान के शुभारंभ के साथ की गई। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के हर बूथ पर 11 महिलाओं की टीम खड़ी की जाएगी, जो जमीनी स्तर पर जाकर सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को आम महिलाओं तक पहुंचाएंगी। इस अभियान के तहत 5 लाख से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
राखी राठौड़ ने कहा कि “सेवा, समर्पण और संस्कार ही महिला मोर्चा की तलवार है” और इसी शक्ति के माध्यम से संगठन को आगे बढ़ाकर सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने वालों को उनका उचित स्थान अवश्य मिलता है। राखी राठौड़ ने कहा कि यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के आगे बढ़ने का समय है, जहां महिलाएं केवल समर्थक नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बनेंगी। महिला मोर्चा का संकल्प है कि महिलाएं संगठन की रीढ़ बनकर प्रदेश और देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, सुमन शर्मा, अल्का मूंदड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने राखी राठौड़ को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!