डांग विकास संस्थान, करौली: गांव तमोलीपुरा (सलेमपुर), करौली में प्रवास पूर्व प्रशिक्षण का किया आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



करौली (श्रीराम इंदौरिया): डांग विकास संस्थान, करौली द्वारा गांव तमोलीपुरा (सलेमपुर), सपोटरा, जिला करौली में प्रवास पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा, जिला समन्वयक ज्योती शर्मा एवं खुशीराम मीना और MRC CMS कॉर्डिनेटर चंचल व रॉकी द्वारा सुरक्षित प्रवास की जानकारी सभी सहभागियों को दी। संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि डांग विकास संस्थान विगत कई वर्षो से श्रमिको, विधवा महिला एवं गरीब व वंचित परिवारो के लिए कार्य कर रही है। प्रशिक्षण में प्रवास पूर्व आवश्यक जानकारी, सतर्कता, सुरक्षित प्रवास एवं कार्यस्थल पर चुनौतियों व सुरक्षा के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ के बारे में उपस्थित ग्रामीणो को बताया गया। राजेश शर्मा व ज्योति द्वारा बताया गया कि जो लोग प्रवास करते हैं, वो किस तरह सुरक्षित प्रवास कर सकते हैं और किस तरह उनकी निर्धारित मजदूरी और उनके मध्यस्थता कानून के तहत अपना समाधान किस तरह करवा सकता है। उसकी जानकारी दी गई और संस्थान आपके साथ मिलकर आपका किस तरह सहयोग करेगी, उसकी जानकारी दी गई। राजेश शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, बीओसीडबल्यू, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, पालनहार योजना आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खुशीराम मीना ने मजदूर हेल्पलाईन नम्बर 180012011211 की जानकारी दी एवं प्रशिक्षण पश्चात आईईसी सामग्री का वितरण किया गया। प्रशिक्षण में MRC CMS कॉर्डिनेटर चंचल व रॉकी और डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा, डीसी ज्योति शर्मा एवं जन साथी फैसिलिटेटर खुशीराम मीना और राहुल बैरवा और गांव के 48 मजदूर परिवारो के मजदूर लोग के साथ डांग विकास संस्थान की टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!