निवाई (लालचंद सैनी): कृषि उपज मंडी में किसान महापंचायत के तत्वावधान में युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने की। ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह ने बताया कि बैठक में निवाई क्षेत्र के सभी गांवो के किसानों ने भाग लिया व सर्व सम्मति से गांवो में किसान महापंचायत द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य बनाने का निर्णय लिया। सदस्यता अभियान में किसानों के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी ने बताया कि बैठक में जल यात्रा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कमलेश कुमार जाट, लक्ष्मण मीणा, गोविंद चौधरी, गणेशनारायण मीणा, सूरजनारायण चौधरी, राम जाट, पुखराज मीणा, गिरिराज गुर्जर, पूर्णमल बैरवा, सांवरमल मीणा, बाबूलाल मीणा, राजाराम पहाड़ी, लक्ष्मीनारायण खेड़ा, राधाकृष्ण मीना, नाथूलाल मीणा व राजेश जाट सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
गांवों में सदस्यता अभियान चलाने का लिया संकल्प: 5 दिवसीय गांव गांव जल यात्रा की सौंपी जिम्मेदारियां
By -
January 20, 2026
0
Tags: