श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): धीरदेसर गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 509वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांतिपूर्वक शराब बन्दी की मांग को लेकर संघर्षरत है। न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शराब बन्दी के विरुद्ध इस प्रकार का सामुहिक रिकॉर्डेड आंदोलन धीरदेसर चोटियान में चल रहा है। इस सर्दी के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है। गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण 509 दिनों से सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में मजबूती से अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है। धरने पर पहुंचे संत हरिशरण दास जी महाराज ने सरकार की गांवों में शराब बिक्री नीति की निन्दा करते हुए कहा कि गांवों में शराब की दुकान नहीं बल्कि अस्पताल, विद्यालय और बिजली पानी की जरूरत है। सरकार विकास नहीं विनाश के रास्ते चल पड़ी है, भगवान सद्बुद्धि दे।
ग्राम धिरदेसर मे शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 509वें दिन जारी: न्यायालय के आदेश की पालना नहीं, जनता में आक्रोश
By -
January 21, 2026
0
Tags: