जयपुर (ब्रह्म प्रकाश शर्मा): भारतीय सैन समाज के आह्वान पर 20 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वी जन्म शताब्दी समारोह जयपुर के ओम बिरला सभागार में आयोजित की जायेगी। भारतीय सैन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण फूलभाटी, मांगीलाल सैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में प्रदेश भर से सैन समाज के संगठन आदि भाग लेंगे। इसी संदर्भ में 7 जनवरी को सैन समाज की एक आवश्यक बैठक लक्ष्मी निवास होटल, न्यू सांगानेर रोड़ में आयोजित की गई। मीटिंग में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मीटिंग में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र टोकसिया, श्रवण कुमार फूल भाटी, मांगीलाल सैन, नरेश कुमार सैन एडवोकेट, ओमप्रकाश सैन प्रधान, सुनील गहलोत, वर्तिका सैन, अशोक सैन मारू बगरू सहित को कोर कमेटी में शामिल किया गया, साथ में समारोह को सफल बनाने के लिए सैन समाज से अपील कर आह्वान किया गया है। मीटिंग में अखिल भारतीय नारायणी धाम महासभा के अध्यक्ष विनोद सैन करेल, मन्दिरान सैन समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष गजेन्द्र लूणिवाल, अनिल सैन आदि उपस्थित रहे।
20 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वी जन्म शताब्दी समारोह जयपुर
By -
January 07, 2026
0
Tags: