निवाई (लालचंद सैनी): अवैध बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों से चनानी माताजी के जाने वाला मुख्य सडक मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों से कोथून से चनानी माताजी जाने वाला सडक़ मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है परन्तु प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यह सडक चनानी, ब्रजलालपुरा, गोपालपुरा, हनौतिया बुजुर्ग को जयपुर-टोंक रोड से मिलाती है। ग्राम वासियों ने बताया कि उक्त सडक़ मार्ग से रात के करीब 2 से 3 बजे बजरी के ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रोलियां तेज स्पीड मे निकलते है, जिससे पूरी रोड़ क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पूर्व यूथ वॉलिंपूर्व सीआर बाबूलाल मीणा, चंद्रभान बैरवा, रामावतार बैरवा, मुकेश बैरवा, रेवती रमन व हनुमान चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया ने बताया कि न्यायलय सहित शासन व प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद भी प्रशासन चनानी सहित कई गांवों से बजरी खनन व परिवहन पर रोक लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। इस अवैध खनन व परिवहन में शामिल लोग गांवों मे ट्रैक्टर ट्रॉली को सरपट दौड़ाते हुए लेकर जाते हैं, जिससे गांवों मे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इन बजरी माफियाओं के दलाल ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे आगे मोटर साइकिल पर चलते हुए रास्तों पर पुलिस का ध्यान रखते हुए ट्रैक्टर चालकों को रास्तों की पल पल की जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। गांवों की सडके सरपट दौड़ाते ट्रैक्टरों की वजह से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस चौकी नही होने व पुलिस की कोई नाकाबंदी नही होने से ट्रेक्टर चालकों के हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी पुरी तरह हाथ पर हाथ धर कर बैठने से बजरी माफियाओं मे कोई डर नजर नही है। गांवों मे जैसै तैसै कर के बनी नवनिर्मित सडके अवैध बजरी परिवहन की वजह से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। यहां अवैध बजरी के वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है परन्तु प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
अवैध बजरी के ट्रैक्टर-ट्रालियों से चनानी माताजी के जाने वाला मुख्य सडक मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
By -
December 15, 2025
0
Tags: