स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: दवा बाजार समिति लखंडा वाला कुआं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिवस एवं राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दवा बाजार समिति द्वारा लखंडा वाला कुआं क्षेत्र में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन दवा बाजार समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक ड्रग कंट्रोलर महेंद्र जूनवाल एवं औषधि नियंत्रक अधिकारी लोकेश बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजक जयप्रकाश जैन ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान को जीवनदान कहा जाता है। उन्होंने बताया कि रक्त की एक यूनिट से तीन से अधिक जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। सहायक ड्रग कंट्रोलर महेंद्र जूनवाल एवं औषधि नियंत्रक अधिकारी लोकेश बैरवा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुशासन के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!