ओबीसी आयोग की जनसुनवाई कल सूचना केंद्र सभागार में होगा संवाद

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा राज्य में ओबीसी वर्ग के पिछड़ेपन से जुड़े तथ्यों, समस्याओं एवं सुझावों के संकलन हेतु सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को सूचना केंद्र सभागार, झुंझुनूं में आमजन से संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जनसुनवाई आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा एवं पवन मावंडिया के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक संपन्न होगी। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, जयपुर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। जनसुनवाई में जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित नागरिक अपनी सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति से जुड़े मुद्दे, अभाव, सुझाव एवं अनुभव आयोग के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से रख सकेंगे। आयोग इन तथ्यों के आधार पर राज्य स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को अनुशंसाएं देगा, जिससे ओबीसी वर्ग के लिए न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, झुंझुनूं को नॉडल अधिकारी तथा आयुक्त, नगर परिषद, झुंझुनूं को सह-नॉडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला सूचना केंद्र में जनसुनवाई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला कलेक्टर डॉ.गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने ओबीसी वर्ग के अधिक से अधिक नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी बात रखने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!