डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। एडीएम सिटी ने बताया कि समारोह सुबह 9 से 11 बजे तक होगा, जिसमें मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच ध्वजारोहण किया जाएगा। संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर निवास पर 7.40 बजे तथा कार्यालय में 8 बजे ध्वजारोहण होगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मार्च-पास्ट की सलामी ली जाएगी। मार्च-पास्ट में पुलिस, होमगार्ड, आरएसी, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित कुल 12 प्लाटून भाग लेंगी। संयुक्त पुलिस बैंड भी शामिल होगा। राज्यपाल का संदेश अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) द्वारा पढ़ा जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
एडीएम सिटी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के प्रशंसा पत्र हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को शाम 5.30 से 7.30 बजे रविन्द्र रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।
बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, बिजली-पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। बैठक में एडीएम (प्रशासन) सुरेश यादव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!