श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): श्री डूंगरगढ़ के स्थानीय क्षेत्रों से बस द्वारा तीर्थ यात्री दल हंसते ओर भजन गाते हुए द्वारिका पहुंचे एवं द्वारकाधीश के दर्शन किए। द्वारिकापुरी जाने के लिए दर्शनार्थियों ने आपसी सहमति से तय किया, उसी निर्णय अनुसार वाहन की व्यवस्था की गई ओर खर्चे को आपस में बांटने का निश्चय किया। रास्ते में रामदेवरा व अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन किये। रास्ते में आने वाले स्थान रामदेवरा, नाकोड़ा, भैरव सहित अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन किये। इस कड़ाके की सर्दी मे भी भक्तों मे बहुत उत्साह था। समय-समय पर चाय, नाश्ता व भोजन की बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई साथ ही ठहरने की व्यवस्था भी उचित स्थल पर की गई। द्वारिका के दर्शन कर सभी दर्शानार्थी बहुत प्रसन्न चित्त हुए। तीर्थ यात्रियों ने बताया कि सभी तीर्थ यात्री उत्साह व उमंग के साथ भजन करते हुए आपसी सोहार्द से दर्शनीय स्थलों का दर्शन कर रहे हैं।
मलमास मे दस दिवसीय तीर्थयात्री दल ने किये पवित्र स्थलों के दर्शन, मांगी मनोकामनाएं
By -
December 29, 2025
0
Tags: