दौसा: जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर दो खुले कुँए हादसों को न्यौता दे रहे है लेकिन प्रशासन की और से खंडहर पड़े कुँए को मिट्टी भराव नही किया गया है, ना ही जाल लगाया गया है। हाईवे पर एक कुआं तो खुले में नजर आता है, वहीं दुसरा कुआं झाड़ियों से ढका हुआ है, ये कुआं पुरी तरह खंडहर हालात में है। ये दोनों कुँए सिविल लाईन से पुलिस लाईन चौराहा के बीच हाईवे के दोनों साइड पड़ते है। इन दोनों कुँए से हादसा होने का खतरा रहता है। इन दोनों कुँए में जानवर भी गिर सकते है। अगर यहां हाईवे पर कोई एक्सिडेंट हुआ और अगर हाईवे से गाड़ी नीचे उतरी तो गाड़ी सीधा कुँए में गिर सकती है क्योंकि एक कुआं तो जमीन लेवल और हाईवे से नीचे है। इस कुँए में पानी नही है, आधा कुआं मिट्टी ढहने से भरा हुआ है। कुआं काफी घहरा है, जिले में पूर्व में भी खुले कुँए से हादसे हो चुके है।
3/related/default