झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर नव मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत झुंझुनूं में कलस्टर कैंप आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ.निखिल कुमार ने बताया कि यह आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) झुंझुनूं एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशानुसार किया जा रहा है। दिव्यांग नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 29 दिसंबर 2025 तथा ट्रांसजेंडर नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 06 जनवरी 2026 को कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, झुंझुनूं में कैंप आयोजित होगा।
विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं के समस्त पात्र दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है।