नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में स्थित नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एनुअल स्पोर्ट्स मीट) का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ.मनोज कुमार (आईएएस, सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, खेल मशाल प्रज्ज्वलित की गई तथा विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। डॉ.मनोज कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इससे उनमें अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलसचिव एमआई हाशमी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाती हैं।
प्रो-वाइस चांसलर डॉ.पवन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.विजय कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना विकसित कर उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।आयोजकों ने बताया कि यह इंटर-हाउस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!