जितेंद्र विजय बने विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): विजयवर्गीय समाज के तत्वावधान में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर 80 फिट रोड, सामुदायिक भवन में चुनाव अधिकारी बाबूलाल विजय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से समाज के लोगों ने अध्यक्ष पद पर जितेंद्र विजय सिरोही को निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। बैठक में चुनाव अधिकारी बाबूलाल विजय के नेतृत्व में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमलेश विजय नटवाडा, पूर्व संरक्षक रूपनारायण विजय भरथला, रामराय विजय वनस्थली, कैलाश नटवाडा, कन्हैया लाल झिलाय, कैलाश चन्द सिरोही, राम कल्याण नयागांव, महेंद्र विजय, नाथूलाल विजय, नरेन्द्र विजय, मुकेश विजय, योगेन्द्र विजय, सुनील विजय, राजेन्द्र विजय, बद्री विजय, ओमप्रकाश विजय, राजेश विजय, रामचरण विजय, महावीर विजय व शिवराज विजय सहित कई पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र विजय को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र विजय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र विजय ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे मै ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज के लोगों को साथ में लेकर पूर्णरूप से निर्वहन करुंगा और सदेव समाज के हित में कार्य करूंगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!