निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका के तत्वावधान में कॉलोनीवासियों को विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी एवं अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट के सानिध्य में पार्षदो एवं पालिका के कर्मचारियों ने कचरा पात्र वितरित किए जा रहे है। विधायक रामसहाय वर्मा ने शहर में साफ-सफाई रखने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति संकल्पित रहे। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि शहर में स्वच्छता रहे। पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि नगर पालिका शहर में स्वच्छता रखने एवं चौमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी दूकान एवं घर के बाहर कचरा मिला तो उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कॉलानीवासियों व दूकानदारों को कचरा पात्र वितरित करके सफाई रखने के निर्देश दिए। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड की कॉलोनियों में डोर टू डोर कचरा पात्रों का वितरण किया जा रहा है। कचरा पात्र वितरण के दौरान कॉलोनीवासियों को गिला व सुखा कचरा डालने के अलग-अलग कचरा पात्र दिए जा रहे है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, पार्षद परसराम कुमावत, गिर्राज जाट, जयनारायण कुमावत, मदनलाल वर्मा, शंकर लाल पडियार, जितेंद्र धारवाल, हनुमान गुर्जर, सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, सहायक अभियंता पप्पूलाल मीणा, कनिष्ट अभियंता चन्द्रप्रकाश जाट व राहुल सेन सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
3/related/default