चोरी व नकबजनी का 5 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): निवाई थाना पुलिस ने चोरी व नकबजनी का 5 हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी और वाटिका मोड जयपुर से वांछित आरोपी सूरज उर्फ गोन्या मोग्या (20)पुत्र रामकुवार उर्फ कालु मोग्या निवासी खणदेवत रोड पर स्थित कच्ची बस्ती पांच कुआ निवाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी 4 प्रकरणों में 15 माह से फरार चल रहा था। अपनी गिरफ्तार से बचने के लिए आरोपी अपना हुलिया बदल-बदल कर अलग-अगल स्थानों पर रहकर फरारी काट रहा था। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि आरोपी पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। आरोपी के विरूद्ध निवाई थाने में 4 प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चोरी व नकबजनी के मामले में पूर्व में आरोपी राहुल उर्फ उगमता उर्फ गुट्या मोग्या निवासी हिगोटिया हाल निवासी पांच कुआ कच्ची बस्ती निवाई व कमलेश सैनी निवासी टोडी हरमाडा हाल निवासी वनस्थली मोड नाला के पास निवाई को गिरफ्तार किया गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!