किसान दिवस 23 को, किसानों की समस्याओं को लेकर होगी चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): कृषि उपज मंडी समिति में 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सैकड़ों किसान भाग लेंगे। ब्लॉक सचिव गणेश नारायण मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति 23 दिसंबर को कृषि उपज मंडी में तृतीय किसान दिवस समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें टोंक जिले के सैकड़ो किसान शामिल होंगे और किसानो की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट होंगे, जिसको लेकर किसान महापंचायत द्वारा गांव गांव में किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!