जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच एवं कल्याण धणी सर्व धर्म सेवा फाउण्डेशन द्वारा सामाजिक समरसता की भावना को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तथा सर्वधर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन मे कन्याओ के विवाह समारोह की कार्य योजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से किन्नर अखाडे की महामण्डलेश्वर दीदी तनीशा सनातनी को संरक्षक मनोनयन फाउण्डेशन की समिति के निर्णय पर किया गया है। कल्याणघणी सर्व धर्म सेवा फाउण्डेशन के संयोजक समाजसेवी प्रमोद कुमार शर्मा के साथ शिष्टाचार भेट कार्यक्रम में संरक्षक बनाये जाने का मनोनयन पत्र सनातनी तनीशा दीदी को भेटकर सामाजिक सोहार्द को आगे बढाने में सहयोग करने पर किया गया है। फाउण्डेशन के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन करने पर चयन समिति की स्वीकृती पर पहली बार किन्नर अखाडे़ में महामण्डलेश्वर को सम्मिलित किया गया है। तनीशा सनातनी द्वारा समाज सेवा में अपनी भूमिका का निर्वाह पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहीं है। तनीशा सनातनी दीदी को संरक्षक मण्डल में सम्मिलित करने पर क्राइम बेन इंडिया के अध्यक्ष नादान सिंह शेखावत द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
3/related/default