झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 28 नवम्बर 2025 को सम्पूर्ण राजस्थान में बिजली विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी ऊर्जा विभाग और निगम प्रशासन के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर समस्त कार्यालयों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना कार्य करेंगे। ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल 2023 से मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का पुनर्गठन कर दिया, जो सभी विभागों में लागू हो गया है लेकिन बिजली विभाग में 32 महीने बाद पुनर्गठन का प्रस्ताव तक नहीं बना पाया। निगम प्रशासन द्वारा तब मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता अपनाया जा रहा है। संस्थापन अधिकारी सहित राज्य सरकार के पुनर्गठन आदेश को उसी रूप में लागू करने तक संघर्ष जारी रहेगा।
बिजली विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी कार्य दिवस पर काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
By -
November 27, 2025
0
Tags: