निवाई (लालचंद सैनी): भगवान श्री देवनारायण मंदिर देवधाम जोधपुरिया मंदिर ट्रस्ट द्वारा पिछले पांच महीनों से बकाया चल रहा 9 लाख 38 हजार 677 रूपए का बिजली बिल जमा करवा दिया गया। मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी में चल रहे विवाद के कारण यह बिल करीब पांच माह से लंबित था, जिससे मंदिर परिसर की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश कुमार गुर्जर, कोषाध्यक्ष जगदीश बोकण तथा महामंत्री रतनदीप गुर्जर ने संयुक्त रूप से बिजली केबिल का चेक सहायक अभियंता धनराज टाटावत को सौंपा और बकाया राशि जमा करवाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मांगीलाल गुर्जर सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार देवधाम जोधपुरिया मंदिर, जो भगवान देवनारायण जी की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहाँ बिजली बिल लंबित रहने से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ रही थी। ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद के चलते बिल समय पर जमा नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब राशि जमा होने से मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था फिर से सुचारू हो सकेगी। ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट पदाधिकारियों से भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनने देने तथा नियमित व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
देवधाम जोधपुरिया मंदिर का पांच माह से लंबित 9.38 लाख का बिजली बिल हुआ जमा, कार्यकारिणी के विवाद के बाद हुआ समाधान
By -
November 29, 2025
0
Tags: