नगर पालिका ने दी नंदी पकड़ने की जिम्मेदारी, 5 से 10 नवंबर तक चलेगा अभियान

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं जिले के जिला कलेक्टर के आदेशानुसार नगर पालिका चिड़ावा क्षेत्र की सभी आवारा नंदियों को नंदीशाला में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका चिड़ावा ने 5 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। अभियान के दौरान शहर की सभी आवारा नंदियों को श्रीकृष्ण गौशाला गढ़शाला रोड चिड़ावा में छोड़ा जाएगा। नगर पालिका अधिकारी ने नंदीशाला प्रबंधन को व्यवस्था बनाए रखने और पकड़ी गई नंदियों की देखरेख करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!