पाली (श्रीराम इंदौरिया): नवरात्रि पर्व पर इस वर्ष मुकुंद विहार के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रथम बार रावण दहन का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा नवाचार करते हुए चंदा राशि एकत्रित कर अपने अभिभावकों के साथ लंकापति रावण का दहन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विशेष रूप से जमकर आतिशबाजी भी की गई। दशहरा पर्व का जश्न मनाते बच्चों द्वारा श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भगवान राम के जयकारों के बीच रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए स्थानीय बच्चों ने सामूहिक सदभावना के साथ इस कार्यक्रम मे अपना योगदान दिया। विधिवित हुई पूजा अर्चना के साथ समस्त मोहल्लेवासी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बच्चों के माता-पिताओं ने भी बच्चों के इस नवाचार का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपनी कौशल अभिव्यक्ति के लिये प्रोत्साहित किया। बच्चों ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर उनमे खासा उत्साह था। उनके नन्हें हाथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए इस बार कुछ नया करना चहते थे, इसलिए इस बार सभी बच्चों ने निर्णय किया कि वह सामूहिक सहभागिता से रावण दहन करेंगे। इसलिए उन्होंने सभी से चंदा राशि एकत्रित कर बाजार से पेपर, पटाखे और आतिशबाजी की सामग्रियां खरीदकर रावण के पुतले का निर्माण किया। स्थानीय मोहल्ले वासियों ने भी बच्चों के इस अभियान मे साथ दिया।
मुकुंद विहार में मनाया गया दशहरा पर्व का जश्न, धू-धू करके जला रावण, अहंकार का हुआ विनाश
By -
October 03, 2025
0
Tags: