श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): एक स्वर्ण व्यवसायी से मिली जानकारी के अनुसार सोने की खरीददारी कैसे करे, आप भी जाने। अभी धनतरेस ओर दीपावली का पर्व आ रहा है। उसके बाद शादियों के सीजन भी शुरू हो रहे हैं ओर सबसे बड़ी खरीददारी होती हैं। वो है गहनों की क्योंकि अभी सोने ओर चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। ज्वैलरी खरीदने में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है भाव की, आप और हम सभी जिस चक्रव्यूह में फंसते हैं वो है जेवराती भाव, वास्तव में जेवराती कोई भाव होता ही नहीं है। भाव होता है कैरेट का, जैसे सोचो, किसी दिन शुद्ध सोने का भाव 120,000 प्रति 10 ग्राम है तो हमें जितने कैरेट सोना लेना है, उसकी शुद्धता से गुना कर देना है। जैसे 22 कैरेट सोना लेना है तो 22 कैरेट में सोने की शुद्धता 91.66% होती है तो 120,000*91.66%=109,992 ये 22 कैरेट का दाम है। उसी प्रकार अगर 20 कैरेट (83.33) लेना है तो 120,000* 83.33%= 99,996 रुपए इस प्रकार 18 कैरेट (75.00) 120,000*75%= 90,000 रूपये होता है।
3/related/default