इंद्रा डूडी ने फिर संभाला पंचायत समिति का पद: लगाए गंभीर आरोप

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा पंचायत समिति की प्रधान इंद्रा डूडी ने एक बार फिर पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण से पहले समर्थकों ने उन्हें चुनरी और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। डूडी ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दुआओं से ही इस पद पर वापसी संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप गढ़े गए और जांच जिला परिषद के संदिग्ध कर्मचारी से करवाई गई। जांच समिति के सदस्य जयपुर से आए और तीन दिन तक पंचायत समिति में रहे, लेकिन तत्कालीन प्रधान ने कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराए। डूडी ने दुकानों के आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि किराया और मूल्य पीडब्ल्यूडी ने तय किया और जिला परिषद सीईओ के कर्मचारी की देखरेख में आवंटन हुआ। प्रधान क्रय समिति का सदस्य नहीं होता, इसलिए भ्रष्टाचार में शामिल बताना अनुचित है। उन्होंने रोहिताश्व धांगड़ पर भी आरोप लगाए और कहा कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के टेंडर उनके ड्राइवर के नाम पर दिए जाते रहे। डूडी ने दावा किया कि कमीशन और जीएसटी के सबूत उनके पास हैं और उन्हें उजागर करने की तैयारी है। प्रधान डूडी ने कहा कि उन्हें पद से हटाने के लिए साजिश की गई और इसके पीछे धांगड़ और उनके समर्थक नेता शामिल थे। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे उनके साथ खड़े रहें और पंचायत समिति में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!