एसकेआईटी, जयपुर में "React JS द्वारा ग्राफिकल यूजर इंटरफेस डिजाइन" पर छह दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ"

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी, जयपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “React JS द्वारा ग्राफिकल यूजर इंटरफेस डिजाइन” विषय पर एक छह दिवसीय छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आईईईई कंप्यूटर सोसाइटी, दिल्ली सेक्शन चैप्टर तथा हैबिललैब्स प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी सहयोग से संपन्न हुई। यह कार्यक्रम, आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “कंप्यूटर इंजीनियरिंग में उभरती प्रौद्योगिकियाँ (ICETCE-2025)” के अंतर्गत एक सम्मेलन-पूर्व गतिविधि के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यशाला का समन्वय डॉ.ऋचा रावल, संजु चौधरी, मंजू चौधरी और निखार भटनागर ने किया, जबकि गौरव यादव छात्र समन्वयक रहे। तकनीकी सत्रों का संचालन हैबिललैब्स प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों, ऋत्रिक और जतिन द्वारा 22 से 27 अक्टूबर, 2025 के दौरान आयोजित हुआ। छह दिनों तक विद्यार्थियों को वेब डेवलपमेंट की मूलभूत जानकारियाँ (HTML, CSS, JavaScript, Git), React की मूल बातें, रीयूज़ेबल कॉम्पोनेंट्स, हुक्स एवं कॉन्टेक्स्ट के साथ स्टेट मैनेजमेंट, TailwindCSS एवं Material UI से स्टाइलिंग, रूटिंग, एपीआई इंटीग्रेशन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का समापन एक मिनी प्रोजेक्ट प्रस्तुति और मूल्यांकन के साथ हुआ, जहाँ छात्रों ने अपने सीखे हुए कौशल को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को आधुनिक फ्रंटएंड प्रौद्योगिकियों में एक मजबूत आधार प्रदान किया। समापन समारोह में परियोजना प्रदर्शन, सामूहिक प्रतिक्रिया और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए। इस प्रकार, यह सम्मेलन-पूर्व कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!