विश्व फार्मासिस्ट दिवस थीम “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट" पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


भीलवाड़ा (श्रीराम इंदौरिया): संगम विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस थीम “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” के अंतर्गत बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) प्रवीन कुमार सोनी ने फार्मासिस्ट की महत्त्वपूर्ण भूमिका, दायित्व एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। दिनभर चले आयोजन में रंगोली, बैनर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण तथा शतरंज, बैडमिंटन, कैरम एवं बॉक्स क्रिकेट जैसी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।परिणामस्वरूप रंगोली प्रतियोगिता में करुणा पारीक एवं खुशी मीना विजेता तथा विमल बिलोरिया एवं ज़ारा शेख उपविजेता रहे। बैनर मेकिंग में आयुष शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। वाद-विवाद में कृष्णा दीक्षित एवं सिद्धार्थ सारस्वत विजेता तथा कमल सिंह शेखावत उप विजेता बने। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सारस्वत एवं अभय शर्मा विजेता तथा बिनय प्रताप सिंह उपविजेता रहे। खेलों में बैडमिंटन में हर्ष तिवारी और शतरंज में आलोक कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विमल बिलोरिया ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ.आलोक कुमार ने विभाग के सभी संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की। प्रो वाइस चांसलर प्रो.मानस रंजन पाणिग्राही ने विभाग को इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया। आयोजन समिति में संयोजक प्रो. (डॉ.) प्रवीन कुमार सोनी, सह-संयोजक डॉ.निलेश माहेश्वरी एवं कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती रीना लोढ़ा शामिल रहे। साथ ही डॉ.ऋतुराज सिंह चुंडावत, घनश्याम तेली, विपिन कुमार पांडेय, सचिन दुबे एवं श्रीमती राजविंदर कौर सहित अनेक संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को उजागर करने के साथ ही समाज में फार्मासिस्ट की महत्त्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!