जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): 01 और 02 अक्टूबर को अरावली मार्ग, मानसरोवर में आयोजित होने वाले भव्य सद्भावना दशहरा महोत्सव के मेला परिसर का भूमि पूजन 23 सितम्बर को संपन्न हुआ। वेदपाठी पंडित व विद्वान आचार्यों ने पूजन व ध्वजारोपण सम्पन्न करवाया। सद्भावना परिवार के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि सभी सद्भावना परिवार के वरिष्ठ सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमे चंद्रशेखर जैमिनी, राजू कटारा, सौरभ जैमन, सुशील शर्मा पीरनगर, मधुकर पारीक, सिद्धार्थ तोंडवाल, विजय शर्मा, सुधांशु लाटा, पंडित गणेश शर्मा, चंदालाल पाराशर, राजवीर गुर्जर, दीपम श्रोत्रिय, जीतेश चौधरी, डॉ.प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा एवं धर्मेश शर्मा उपस्थित रहे। मेला प्रभारी राजू कटारा ने बताया कि 01 अक्टूबर को सद्भावना दशहरा महोत्सव में रास-रात्रि डाण्डिया से आगाज होगा एवं 02 अक्टूबर को फिल्मी सितारों की सांस्कृतिक संध्या एवं हनुमान चालीसा के साथ 70 फीट का रावण दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जायेगा। दशहरा महोत्सव में मनोरंजन के साथ व्यंजन, झूलों की सवारी, लाइव बैण्ड, लोक कलाकार एवं फिल्मी कलाकारों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेगी।
3/related/default