बुहाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.काका सुन्दर लाल की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार, 13 सितंबर को सरस्वती फार्म हाउस, कलवा (बुहाना) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इस अवसर पर “सुन्दर स्मृति धाम” (काका सुन्दर लाल स्मारक) का शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन से होगा, जिसमें नरदेव बेनीवाल, मुकेश फौजी एंड पार्टी प्रस्तुतियां देंगे। श्रद्धांजलि सभा में काका सुन्दर लाल के जीवन, उनके संघर्ष और समाजसेवा के योगदान पर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काका सुन्दर लाल का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, परिजन और समाजसेवी जुटने की संभावना है। सभा में सभी लोग दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेंगे।
स्व.काका सुन्दरलाल की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और “सुन्दर स्मृति धाम” का शनिवार को होगा शिलान्यास
By -
September 12, 2025
0
Tags: