निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत चनानी में उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चनानी प्रशासक रमेश चन्द यादव ने जन सुनवाई के दौरान एसडीएम रामकरण सिंह को ज्ञापन सौंपकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेसर के नए भवन को विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द करने की मांग की है। सरपंच यादव ने ज्ञापन में बताया कि गांव कनेसर में कई महिनों से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन तैयार है लेकिन आज भी विभाग की लापरवाही के चलते विद्यालय पुराने विद्यालय में संचालित है, जिससे कभी भी जनहानि हो सकती है। उन्होंने शीघ्र ही नवीन विद्यालय का अवलोकन करवाकर पुराने विद्यालय में संचालित विद्यालय को नवीन विद्यालय भवन में संचालित करवाने की मांग की है। इसी प्रकार उन्होंने एसडीएम को बताया कि ग्राम पंचायत चनानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन भी क्षतिग्रस्त है। उन्होंने उक्त भवन का भी छात्र सुरक्षा हेतु शीघ्र निरीक्षण करवाने की मांग की है, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।
कनेसर के पुराने विद्यालय को नए विद्यालय भवन में संचालित करवाने की मांग को लेकर चनानी प्रशासक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
By -
September 15, 2025
0
Tags: