निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय कला उत्सव महोत्सव सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में आयोजित हुआ, जिसमें टोंक जिले के समस्त निजी एवं राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 इवेंट्स पर कला उत्सव की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें मॉडल स्कूल निवाई ने 10 में से तीन इवेंट्स पर प्रथम स्थान, चार पर द्वितीय स्थान और दो पर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना पिछला दबदबा कायम रखा है। पिछले 5 वर्षों से उन्होंने बताया कि स्थानीय विद्यालय लगातार कला उत्सव में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहा है। इस वर्ष भी जिला स्तर पर नाटक प्रतियोगिता में साक्षी कंवर, यज्ञागिरी जैन, परिणीता शर्मा एवं प्रिया मीणा ने प्रथम स्थान, संगीत वादन में कल्पना जैन ने प्रथम स्थान और दृश्य कला में प्रियांशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही द्वितीय स्थान पर रहे पारंपरिक कथा वाचन में शीतल शर्मा एवं कृष्णा शर्मा, शास्त्रीय नृत्य एकल में एलीना चौधरी, सामूहिक संगीत गायन में सादिया मंसूरी, मिस्बाह मंसूरी, साक्षी वर्मा, लवीना सिंधी ने, मूर्ति कला में याशिका कुमारी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खेल खिलौने में दिव्या गुर्जर और कनिका स्वामी ने सामूहिक लोक नृत्य में दिव्या कंवर, दीक्षा कंवर व श्वेता राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कब्जा जमा कर निवाई एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सभी विजेता विद्यार्थियों और कला उत्सव प्रभारी रमेश चंद मीणा एवं कुंती शर्मा का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं प्रधानाचार्य ने तिलक और माल्यार्पण एवं मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर व्याख्याता विनोद कुमार शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, विकास गुर्जर, डॉ.कमल सिंह, अंकिता राजावत, राजवीर चौधरी, जीशान अहमद, मदन मोहन मीणा, हनुमान प्रसाद गुर्जर, सोनू सोनी, सुदेश भाई, सुनीता गुर्जर, पूजा चंदेल, अमित कुमार शर्मा, मधु कंवर, प्रियंका चौधरी व निकलेश सैन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
3/related/default