आरएएस महरिया हटेंगे या जैन: तबादला सूची में हुई बड़ी चूक

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (महेश झालानी): राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकारियों की जारी तबादला सूची चर्चा का विषय बनी हुई है। इनमे से कई ऐसे अफसर है, जो मलाई खाते रहे है और अब भी मलाईदार पोस्ट पर काबिज हो गये है। कई महिला अधिकारियों ने भी कमाई की सीट हथिया रखी है। जयपुर में उप पंजीयक पद पर अनेक महिला कार्यरत है। हाल ही जारी तबादला सूची में सुभाष महरिया को अतिरिक्त पंजीयक (द्वितीय) पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि महरिया से दस साल जूनियर देवेंद्र कुमार जैन अतिरिक्त पंजीयक (प्रथम) पर काबिज हुए है। कायदे से जो अधिकारी वरिष्ठ होता है, उसे ही प्रथम के नियुक्त किया जाता है। देवेंद्र जैन 2011 बैच के आरएएस है, जबकि महरिया है 2001 बैच के अधिकारी। इस तरह जैन के मुकाबले महरिया दस साल सीनियर है। कायदे से अतिरिक्त पंजीयक (प्रथम) के पद पर जैन के बजाय महरिया को नियुक्त किया जाना चाहिए था लेकिन कार्मिक विभाग ने किस मजबूरी में यह आदेश जारी किया, अनुसंधान का विषय है। वैसे महरिया प्रारम्भ से ही मलाईदार पदों पर काबिज होने के लिए विख्यात है। पहले भी ये जेडीए आदि में काम कर चुके है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!